05/01/2026
इंजीनियरिंग गाइड: दलदली जमीन (Marshy Land) में फाउंडेशन वर्क
एक इंजीनियर के तौर पर, हमारा लक्ष्य 'Capillary Action' (जमीन के पानी का दीवारों तक चढ़ना) को पूरी तरह ब्रेक करना है।
स्टेप 1: Soil Stabilization (मिट्टी की मजबूती)
दलदली जमीन की 'Bearing Capacity' कम होती है। खुदाई के बाद सबसे पहले मोटे पत्थर (Soling) या बोल्डर डालें और उन्हें अच्छे से कॉम्पैक्ट करें। इसके ऊपर सैंड (Sand) की एक लेयर बिछाएं जो पानी के प्रेशर को रिलीज करेगी।
स्टेप 2: V***r Barrier (अभेद्य परत)
PCC डालने से पहले 500 माइक्रोन की LDPE शीट बिछाएं। यह इंजीनियरिंग में सबसे क्रिटिकल स्टेप है। यह मिट्टी और कंक्रीट के बीच एक फिजिकल बैरियर बनाता है ताकि कंक्रीट का पानी मिट्टी न सोखे और मिट्टी की नमी ऊपर न आए।
स्टेप 3: PCC & Grade of Cement
PCC के लिए PPC या Sulphate Resistant Cement का उपयोग करें। यदि आप OPC इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसमें Crystalline Waterproofing admixture मिलाएं। यह केमिकल कंक्रीट के अंदर मौजूद नैनो-छिद्रों को 'क्रिस्टल' बनाकर ब्लॉक कर देता है।
स्टेप 4: Plinth Protection (DPC & Bitumen)
प्लिंथ बीम के ऊपर 40mm से 50mm की DPC (Damp Proof Course) डालें। इसके ऊपर Hot Bitumen (डामर) की दो कोटिंग करें। यह दीवारों के लिए 'वाटरप्रूफ सील' की तरह काम करता है।
कस्टमर चेकलिस्ट
श्री अक्षया इंफ्रास्ट्रक्चर: सुरक्षित घर चेकलिस्ट
1. क्या खुदाई के बाद बोल्डर सोलिंग (Soling) की गई है?
2. क्या PCC से पहले प्लास्टिक मेम्ब्रेन (V***r Barrier) बिछाई गई?
3. क्या कंक्रीट मिक्स में 'L.W.+' या समकक्ष वाटरप्रूफिंग केमिकल डाला गया?
4. क्या प्लिंथ बीम के चारों तरफ डामर (Bitumen) की कोटिंग हुई है?
5. क्या दीवारों की पहली ईंट रखने से पहले DPC लेयर डाली गई है?
"