25/02/2023
आज दिनांक 25 फरवरी 2023 को "प्ले इंडिया प्ले" एवं आइडियल फ्यूचर एजुकेशन एंड वेलफेयर रिसर्च सोसाइटी द्वारा शासकीय ऊर्दू माध्यमिक विद्यालय, ताजनगर, खजराना मे खेल के अधिकार एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि "प्ले इंडिया प्ले" के फाउंडर अध्यक्ष, डॉ. एम. आई. कुरैशी रहे। विशेष अतिथि खजराना के वरिष्ठ नेता, जनाब मोहम्मद इकबाल खान (पार्षद) और डॉ. सुखदेव बंबोरिया (डीन, स्पोर्ट्स, IIST) थे।
डॉ. एम. आई. कुरैशी जी द्वारा खेलकूद के महत्त्व के बारे मे विस्तृत चर्चा की ओर बच्चो को खेलो के माध्यम से अपने जीवन में आध्यात्म से कैसे जुड़ना, शिक्षा के महत्व और खेलो से सर्वांगीण विकास कैसे किया जाए उस विषय पर अपनी बात को रखते हुए माता पिता को भी प्रेरित किया की बच्चो को भविष्य में खेलो से जोड़े, हर बच्चे को खेलने का अधिकार मिले ताकि वह स्वस्थ रहें और एक मजबूत भारत का निर्माण करे।
डॉ सुखदेव बंबोरिया (सचिव, "प्ले इंडिया प्ले" NGO, जिला, इंदौर) ने अपने उद्बोधन में छात्रों को विद्यालय, महाविद्यालय और विश्व-विद्यालय स्तर पर खेलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया ताकि वह अपने जीवन में अनुशासन को ग्रहण करे तथा सदैव शिक्षको का और अपने माता पिता का सम्मान करें।
"प्ले इन्डिया प्ले" NGO के फाउंडर अध्यक्ष, डॉ. कुरैशी जी द्वारा विद्यालय के बच्चो को खेलकूद सामग्री (क्रिकेट बेट/बॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल, स्किपिंग रोप, और फ्रीसबी डिस्क का वितरण किया गया ।
आज के आयोजन में विद्यालय के छात्र -छात्रा, स्टाफ और खजराना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन परवेज खान जी ने किया। अन्त मे आभार स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमति सविता जी ने व्यक्त किया ।
सादर धन्यवाद
"प्ले इंडिया प्ले" परिवार, इन्दौर