वंचित समाज उत्थान परिषद

  • Home
  • India
  • Morena
  • वंचित समाज उत्थान परिषद

वंचित समाज उत्थान परिषद मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) समाज के कल्याण, शिक्षा, संवैधानिक जागरूकता, भाईचारे और सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित

॥ सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय ॥जय भीम, नमो बुद्धाय। 💙🐘इतिहास गवाह है कि जब-जब शोषित, वंचित और बहुजन समाज ने एकजुट होकर सं...
31/07/2026

॥ सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय ॥जय भीम, नमो बुद्धाय। 💙🐘

इतिहास गवाह है कि जब-जब शोषित, वंचित और बहुजन समाज ने एकजुट होकर संघर्ष किया है, तब-तब सत्ता और व्यवस्था को झुकना पड़ा है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के महामंत्र को जमीन पर उतारने का काम मान्यवर कांशीराम साहब और श्रद्धेय बहन कुमारी मायावती जी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रूप में किया।

बसपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के स्वाभिमान, हक और हिस्सेदारी की सबसे मजबूत आवाज़ है। यह आंदोलन जातिवाद के खिलाफ और एक समतामूलक, न्यायप्रिय समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

हमारा संकल्प:

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना।सत्ता और शासन में बहुजनों की वास्तविक और सम्मानजनक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना।बिना किसी भेदभाव के 'सर्वजन' के कल्याण और न्याय के लिए अडिग रहना।आइए, बाबासाहेब और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए इस विचारधारा को और मजबूत करें।📌

जय भीम! जय भारत! जय बहुजन समाज!

मुरैना में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि भीम आर्मी से जुड़े विशाल रावण (माथु...
31/07/2026

मुरैना में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि भीम आर्मी से जुड़े विशाल रावण (माथुर) नामक युवक ने
बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के खिलाफ
फेसबुक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए
बसपा मुरैना जिला अध्यक्ष दीपेंद्र बौद्ध ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है
और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

)🚨 बैनर पर ही विरोधाभास: जब विचारधारा ही फर्जी हो, तो आंदोलन कैसा? 🚨ग्वालियर में प्रेस वार्ता कर रहे तथाकथित नेताओं की स...
29/07/2026

)🚨 बैनर पर ही विरोधाभास: जब विचारधारा ही फर्जी हो, तो आंदोलन कैसा? 🚨
ग्वालियर में प्रेस वार्ता कर रहे तथाकथित नेताओं की सियासी समझ देखिए! बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर आंदोलन चलाने का दावा करने वाले इन लोगों ने बैनर पर मुलायम सिंह यादव की फोटो लगा रखी है।इतिहास गवाह है कि मुलायम सिंह यादव कभी अंबेडकरवादी थे ही नहीं!
वे आजीवन डॉ. राममनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा पर चले और उनकी राजनीति हमेशा बाबा साहब के सिद्धांतों के विपरीत रही

।ऐसे में ASP (आजाद समाज पार्टी) के नाम पर खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश करने वाले दामोदर यादव की असलियत साफ हो जाती है। यह कोई बाबा साहब का मिशन नहीं, बल्कि खुद को एक जातीय नेता के रूप में स्थापित करने की नाकाम कोशिश है। महापुरुषों के नाम का ऐसा घालमेल सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए किया जा रहा है। समाज ऐसे फर्जी अंबेडकरवादियों को पहचान चुका है!

24/07/2026
24/07/2026

:🚨 वैचारिक सच: क्यों बसपा (BSP) ने आज तक कोई छात्र संगठन नहीं बनाया? 🚨
आज देश की राजनीति में एक कड़वा सच सबके सामने है—तथाकथित बड़ी राजनीतिक पार्टियां छात्रों, युवाओं और मजदूरों को न्याय दिलाने के नाम पर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकती हैं। उनके कंधों पर बंदूक रखकर संसद से सड़क तक हुड़दंग मचाया जाता है,
जिसका नतीजा यह होता है कि मासूम युवाओं पर लाठियां चलती हैं, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज होती हैं और उनका पूरा भविष्य बर्बाद हो जाता है।लेकिन इस अवसरवादी राजनीति के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) का इतिहास हमेशा से अलग और बेदाग रहा है
।परमपूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 'संवैधानिक नैतिकता' और सुशासन के सिद्धांतों पर चलने वाली बसपा ने अपने पूरे इतिहास में कभी भी:

❌ छात्रों और मजदूरों का राजनीतिक मोहरे की तरह इस्तेमाल नहीं किया।
❌ युवाओं को कानून हाथ में लेने या हुड़दंग मचाने के लिए नहीं उकसाया।
❌ किसी भी युवा के भविष्य को राजनीति की बलि नहीं चढ़ने दिया।

यही सबसे बड़ा कारण है

कि बहन कुमारी मायावती जी और बसपा ने आज तक पार्टी के भीतर कोई 'छात्र संगठन' (Student Wing) नहीं बनाया!बसपा का मानना है कि युवाओं का पहला और सबसे पवित्र कर्तव्य "शिक्षित बनना, संगठित होना और संघर्ष करना" है।
युवाओं को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में राजनीति का अखाड़ा बनाने के बजाय अपनी पढ़ाई पूरी कर देश और समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।जब सत्ता में आने की बारी आती है, तो बसपा अपने शासनकाल में सख्त कानून-व्यवस्था (Law & Order) और पारदर्शी नीतियों के जरिए युवाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य देती है, न कि उन्हें सड़कों पर लाठियां खाने के लिए छोड़ती है।
अब समय आ गया है कि देश का युवा जागृत हो और समझे कि कौन उनके भविष्य को संवारना चाहता है और कौन उनके कंधों का इस्तेमाल सिर्फ अपनी कुर्सी पाने के लिए कर रहा है!"युवाओं का सुरक्षित भविष्य और देश में सुशासन—यही है बसपा की असली पहचान।

:🚨 युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक गिद्धों ने किया हाईजैक! 🚨सोचिए, नुकसान हमेशा आम घर के बच्चे का ही क्यों होता है?18 जुलाई...
23/07/2026

:🚨 युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक गिद्धों ने किया हाईजैक! 🚨

सोचिए, नुकसान हमेशा आम घर के बच्चे का ही क्यों होता है?18 जुलाई 2026 तक देश की राजधानी जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और संवैधानिक व्यवस्था के तहत चल रहा था।

देश का पढ़ा-लिखा युवा अपनी जायज मांगों को लेकर शांति से न्याय की गुहार लगा रहा था।

लेकिन फिर क्या हुआ?जैसे ही इस छात्र आंदोलन में समाजवादी पार्टी (सपा), और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने एंट्री मारी, आंदोलन का पूरा रुख ही बदल गया। इन राजनीतिक दलों ने छात्रों के दर्द को न्याय दिलाने का जरिया नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का आधार बना लिया!नतीजा आज सबके सामने है:

❌ जो आंदोलन शांतिपूर्ण था, वहां अब हुड़दंग और लाठीचार्ज हो रहा है।

❌ नेताओं की चमकती राजनीति के चक्कर में हजारों 'अज्ञात' मासूम युवाओं पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हो चुकी है।

❌ जिन बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना था, वे अब कोर्ट-कचहरी और पुलिस वेरिफिकेशन के डर के साए में जीने को मजबूर हैं।कड़वा सच यही है

:राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेताओं को हिरासत में लिया जाएगा और कुछ घंटों बाद वे सुरक्षित घर लौट जाएंगे। पार्टियों को सुर्खियां मिल जाएंगी, संसद ठप हो जाएगी, लेकिन लाठियां और मुकदमों की मार सिर्फ और सिर्फ देश के आम युवा और उनके गरीब/मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगी!नेताओं ने छात्रों के सच्चे आंदोलन को पूरी तरह हाईजैक कर लिया है।

अब समय आ गया है कि युवा इस चक्रव्यूह को समझे। हमें राजनीति का मोहरा नहीं बनना है, हमें हुड़दंग नहीं बल्कि अपने भविष्य का सुरक्षित समाधान चाहिए!

 #नया_नेतृत्व_नई_ऊर्जा 💙🐘हार्दिक बधाई, स्वागत एवं अनंत मंगलकामनाएं! 💐✨वंचित समाज उत्थान परिषद एवं समस्त बसपा परिवार की ओ...
20/07/2026

#नया_नेतृत्व_नई_ऊर्जा

💙🐘हार्दिक बधाई, स्वागत एवं अनंत मंगलकामनाएं!

💐✨वंचित समाज उत्थान परिषद एवं समस्त बसपा परिवार की ओर से परम आदरणीय, शोषितों-वंचितों की बुलंद आवाज और हमारे मार्गदर्शक श्री जियालाल अहिरवार जी को बहुजन समाज पार्टी (BSP) मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं क्रांतिकारी नीले वंदन।

💙🤝आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का यह फैसला मध्य प्रदेश में वंचित समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और बहुजन मूवमेंट को एक नई ऐतिहासिक मजबूती प्रदान करेगा। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ने वाले जुझारू नेता आदरणीय जियालाल जी के नेतृत्व में पूरा संगठन एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।वंचित समाज उत्थान परिषद आदरणीय अध्यक्ष जी के उज्जवल और सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता है और मिशन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराता है।
🔥जय भीम! जय भारत!
वंचित समाज उत्थान परिषद ज़िन्दाबाद! 🙌
बहुजन समाज पार्टी ज़िन्दाबाद! 🐘💙🏷️

एक विचारधारा, एक निशान, एक नेतृत्व! ✊🔥🐘आज का सबसे बड़ा सच: अलग-अलग टुकड़ों में बिखरकर लड़ने से बहुजन समाज सिर्फ वोट बैंक...
15/06/2026

एक विचारधारा, एक निशान, एक नेतृत्व! ✊🔥🐘

आज का सबसे बड़ा सच: अलग-अलग टुकड़ों में बिखरकर लड़ने से बहुजन समाज सिर्फ वोट बैंक बनकर रह जाएगा।
बाबासाहेब के वैचारिक कारवां को राष्ट्रीय स्तर पर केवल ही आगे ले जा सकती है।

"वंचित समाज उत्थान परिषद" ( ) की खुली अपील:

सभी अम्बेडकरवादी दल 'हाथी' निशान के नीचे एकजुट हों! 🤝🌱

Address

Bhopal
Morena

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वंचित समाज उत्थान परिषद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share