19/04/2026
वंडर सीमेंट का सामाजिक सरोकार: 'वंडर स्पर्श' से महकी खुशियाँ
सामाजिक सरोकार और सामुदायिक सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली देश की प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी वंडर सीमेंट लिमिटेड ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। कंपनी की 'वंडर स्पर्श कन्यादान योजना' के अंतर्गत बारां जिले के
ग्राम खरखड़ा के अधिकृत उपविक्रेता मीणा ट्रेडर्स (श्री सत्यनारायण जी मीणा) की सुपुत्री मनीषा मीणा के विवाह के पावन अवसर पर कंपनी की ओर से ₹1,01,000 (एक लाख एक हजार रुपये) का चेक कन्यादान स्वरूप भेंट किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी श्री निखिल गोस्वामी एवं श्री निशांत शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही, वंडर सीमेंट के डीलर दर्श बिल्ड मेट से श्री धीरज मित्तल ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से चेक भेंट कर नवविवाहित जोड़े को सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।