24/08/2026
**चंदवे चौक स्थित ‘सांसद श्री आदित्या साहु ने प्राणा इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन किया*
रांची। चंदवे चौक स्थित प्राणा इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो का सोमवार को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडियो की नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक समय में घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक बनाने के साथ-साथ सुविधाजनक और उपयोगी डिजाइन भी जरूरी है।
प्राणा इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो का उद्देश्य “Minimal, Modern, Meaningful” की अवधारणा के तहत आधुनिक, सादगीपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण इंटीरियर तैयार करना है। स्टूडियो की खासियत ऐसे स्थानों का निर्माण करना है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर जीवनशैली का अनुभव भी प्रदान करें।
स्टूडियो में स्मार्ट स्पेस प्लानिंग के माध्यम से छोटे-बड़े स्थानों का अधिकतम उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया है। भारतीय संस्कृति और आधुनिक जीवनशैली के बेहतर समन्वय के साथ समकालीन डिजाइन तैयार किए जाएंगे।
घर से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक डिजाइनिंग की सुविधा
प्राणा स्टूडियो में रेसिडेंशियल इंटीरियर के तहत बेडरूम, लिविंग रूम, मॉड्यूलर किचन, फ्लैट और विला के लिए कस्टमाइज्ड इंटीरियर डिजाइन की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं दुकानों, शोरूम और कॉरपोरेट कार्यालयों के लिए आकर्षक एवं उपयोगी कमर्शियल और रिटेल स्पेस डिजाइन भी तैयार किए जाएंगे।
स्टूडियो की ओर से टर्नकी सॉल्यूशन की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें कॉन्सेप्ट डिजाइन से लेकर अंतिम फिनिशिंग तक का कार्य शामिल होगा। लाइटिंग, फर्नीचर चयन, वॉलपेपर समेत इंटीरियर से जुड़ी विभिन्न जरूरतों को एक ही स्थान पर पूरा करने की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में स्टूडियो के संचालक दुबराज साहू, शिवा साहू एवं कैलाश साहू सहित भाजपा रांची ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महानंद महतो, मीना देवी, भरत साहू, दीपक साहू, नंदलाल साहू, संजीत साहू, कुलदीप, ब्रह्मदेव, मुकेश, पप्पू शंकर, महिंद्रा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्टूडियो संचालकों ने बताया कि लोगों की बदलती जरूरतों और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती इंटीरियर डिजाइन उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है।
Contact 6204406665