22/01/2026
राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव से
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां मध्यप्रदेश से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए
एक नाबालिग युवक को
विवाहिता के ससुराल पक्ष ने
दो दिन तक बंधक बनाकर रखा।
इस दौरान युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की गई
और बोतल में कोई तरल पदार्थ जबरन पिलाया गया।
पूरी घटना का वीडियो बनाकर
लड़के के परिजनों को भेजा गया,
जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,
भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र का यह नाबालिग
महिला के बुलावे पर गांव आया था।
घटना की सूचना मिलने पर
भोपाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया,
जिसके बाद युवक को दस्तयाब किया गया।
हालांकि, पीड़ित के परिजनों ने
कोई रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने मारपीट के आरोपी को
शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर
न्यायालय से पाबंद करवाया है।