30/09/2026
इस्तीफ़ा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी ?
शर्म' का बोझ उठा कर भी सत्ता का हिस्सा बने रहना कोई चिराग पासवान जी से सीखे , बहन - बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो चुके बिहार की वजह से जब सरकार का हिस्सा होने में उन्हें 'शर्मिंदगी' महसूस हो ही रही है, तो इस्तीफा देने की हिम्मत कौन से मुहूर्त के इंतजार में रुकी हुई है ?
सिर्फ बयानों में दुख जताना और मगरमच्छ के आँसू बहाना चिराग पासवान जी का पुराना शगल - ड्रामा है। जब सब कुछ असहज, असहनीय और शर्मिंदगी भरा है ही , तो क्या इस्तीफा पत्र पर दस्तखत करने के लिए किसी के द्वारा जारी किए जाने वाले एनओसी (NOC) का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी ?